हैदराबाद से गायब महिला पहुंची समस्तीपुर

समस्तीपुर. हैदराबाद से नौकरी की तलाश में दरभंगा पहुंची महिला समस्तीपुर में नगर, महिला व जीआरपी थाने की चक्कर लगा रही है. लेकिन मंगलवार तक इस मामले में उसका कोई बयान दर्ज नहीं हो सका था. इसके कारण अब तक कोई अधिकृत मामला तो दर्ज नहीं हो सका है लेकिन उसने जो पुलिस के समक्ष […]

समस्तीपुर. हैदराबाद से नौकरी की तलाश में दरभंगा पहुंची महिला समस्तीपुर में नगर, महिला व जीआरपी थाने की चक्कर लगा रही है. लेकिन मंगलवार तक इस मामले में उसका कोई बयान दर्ज नहीं हो सका था. इसके कारण अब तक कोई अधिकृत मामला तो दर्ज नहीं हो सका है लेकिन उसने जो पुलिस के समक्ष अपनी व्यथा बयां की ही उससे पता चलता है कि उसे दरभंगा के एक युवक ने नौकरी का झांसा देकर अपनी गिरफ्त में फांस लिया था. लेकिन जब वह उसके साथ दरभंगा तक पहुंच गयी तो अचानक उसे अकेला छोड़ कर फरार हो गया. उस युवक का नाम ठिकाना तो वह नहीं बता पा रही है लेकिन अब वापस हैदराबाद लौटने से पहले उसके ऊपर ठगी का मामला जरुर दर्ज कराने की कोशिश में है. इस बाबत संपर्क करने जीआरपी पुलिस ऐसी किसी महिला के थाने पहुंचने की बात से अनभिज्ञता जता रही है. लेकिन सूत्र बताते हैं कि महिला जीआरपी तक पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >