16 आशा सम्मानितफोटो संख्या : 5समस्तीपुर. समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को 16 प्रखंडों से चयनित आशा को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट कायार्ें के लिए डीएम एम. रामचंद्रुडु व सीएस डॉ गिरींद्र शेखर सिंह ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. सीएस ने बताया कि जिले के प्रत्येक प्रखंड से एक एक आशा का चयन किया गया था. चार प्रखंडों में चयनित आशा की सूची नहीं भेजी है. उन्होंने बताया कि चयनित आशाओं ने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत उत्कृष्ट कार्य करते हुए लाभुकों को लाभांवित किया है. 42 ने भरा नामांकन पत्रउजियारपुर. चैता दक्षिणी एवं हरपुर रेवाड़ी पंचायत के लिए 20 मार्च को होनेवाले पैक्स चुनाव के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए चैता दक्षिणी से रघुवर राय व राजेश्वर राय प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के लिए 18 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया. वहीं हरपुर रेवाड़ी पैक्स के अध्यक्ष राम विलास साह, सुभाष कुमार कौशिक एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए 20 लोगों ने अपना नामांकन किया. यह जानकारी सीओ आदित्य विक्रम ने दी.समस्याओं को लेकर आपूर्ति पदाधिकारी का पुतला दहनरोसड़ा. सीपीआइएम की ओर से किसान मजदूर की समस्याओं को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी व आपूर्ति पदाधिकारी का पुतला दहन किया.अध्यक्षता ध्रुव क ामत ने की. मौके पर मुकेश राय,सीता राम राय,संतोष यादव आदि थे. वहीं सीपीआइ की ओर से प्रखंड मुख्यालय पर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. इसकी शुरुआत कार्यालय से अर्थी जूलूस निकाल कर की गई. मौके पर सभा की गयी.अध्यक्षता इंदल पासवान ने की. इसमें आतंकवादी सरगना क ो रिहा करने का विरोध किया गया. मौके पर अनिल महतो, राम प्रकाश महतो आदि शामिल थे.
समस्तीपुर अपडेट :::::::::2
16 आशा सम्मानितफोटो संख्या : 5समस्तीपुर. समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को 16 प्रखंडों से चयनित आशा को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट कायार्ें के लिए डीएम एम. रामचंद्रुडु व सीएस डॉ गिरींद्र शेखर सिंह ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. सीएस ने बताया कि जिले के प्रत्येक […]
