युवक ने मफलर सेफंदा लगा दी जान

पूसा. थाना क्षेत्र के मोरसंड गांव में 30 वर्षीय उमेश कुमार ने मफलर का फंदा लगाकर जान दे दी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मंगलवार की रात उसके घर में झगड़ा देर तक होता रहा. पारिवारिक कलह से तंग आकर उसने पंखे में मफलर बांध कर उसमें अपनी गरदन फंसा लिया. जब तक लोग कुछ […]

पूसा. थाना क्षेत्र के मोरसंड गांव में 30 वर्षीय उमेश कुमार ने मफलर का फंदा लगाकर जान दे दी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मंगलवार की रात उसके घर में झगड़ा देर तक होता रहा. पारिवारिक कलह से तंग आकर उसने पंखे में मफलर बांध कर उसमें अपनी गरदन फंसा लिया. जब तक लोग कुछ समझ पाते वह झूल कर अपनी जान दे दी. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष शैलेश कु मार झा ने बताया कि आपसी विवाद में युवक ने खुदकुशी कर ली है. मृतक की पत्नी के बयान पर यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दूसरी ओर सुगर केन में दैनिक भोगी कर्मी के मौत मामले में मृतक के भाई महेंद्र राय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >