पत्नी को चलती बाइक से धकेला, की पिटाई

दलसिंहसराय : थाने के दलसिंहसराय-समस्तीपुर पथ पर काली चौक के समीप पत्नी को विदा कराकर अपने घर ले जा रहे एक पति ने पत्नी को धक्का देकर बाइक से सड़क पर गिरा दिया. साथ ही वाहन को रोकर उसकी बेरहमी से पिटाई भी कर डाली. पीड़िता के बुलाने पर घटना स्थल पर पहुंचे उसके भाई […]

दलसिंहसराय : थाने के दलसिंहसराय-समस्तीपुर पथ पर काली चौक के समीप पत्नी को विदा कराकर अपने घर ले जा रहे एक पति ने पत्नी को धक्का देकर बाइक से सड़क पर गिरा दिया. साथ ही वाहन को रोकर उसकी बेरहमी से पिटाई भी कर डाली.
पीड़िता के बुलाने पर घटना स्थल पर पहुंचे उसके भाई को भी पीट दिया और उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर मौके से चलता बना. महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्त्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है.
पीड़िता उजियारपुर के निकसपुर निवासी संजय चौधरी की पत्नी प्रतिमा देवी बतायी जाती है. पुलिस बयान नहीं हो सकी थी. पीड़िता ने बताया कि उसके पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था. दादी का स्वर्गवास होने पर करीब 15-20 दिन पहले अपने रामपुर जलालपुर स्थित मायके आयी थी. इसी बीच आज मायके से जबरन विदा कराकर उसका पति बाइक से उसे अपने साथ पति के घर ले जा रहा था. काली चौक के पास पहुंचने पर बाइक से धक्का देकर उसे गिरा दिया.
कुछ कहने पर मारपीट करते हुए बचाव में अपने भाई को बुलाने के लिए कहने लगा. जब भाई को बुलाया तो उसके साथ मारपीट की. साथ ही उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >