होली पर्व को ले मंडल में अलर्ट

सुरक्षा पर रहेगी पैनी नजर : कमाडेंट समस्तीपुर. मंडल में होली पर्व को लेकर मंडल प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. मंडल सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत ने सभी आरपीएफ इंस्पेक्टरों की छुटृटी रद्द कर दी है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विशेष टीम बनाया गयी है जो मंडल से होकर गुजरनेवाली […]

सुरक्षा पर रहेगी पैनी नजर : कमाडेंट समस्तीपुर. मंडल में होली पर्व को लेकर मंडल प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. मंडल सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत ने सभी आरपीएफ इंस्पेक्टरों की छुटृटी रद्द कर दी है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विशेष टीम बनाया गयी है जो मंडल से होकर गुजरनेवाली सभी ट्रेनों में विशेष चेकिंग अभियान चलायेंगे. श्वानदस्ता के अलावा मेटल डिडेक्टर से ट्रेनों की बोगियों में यात्रियों के सामानों की गहनता से जांच का भी आदेश दिया गया है. श्री कुमार ने बताया कि रेल परिसर, प्लेटफॉर्मों के अलावा संदिग्ध लोगों ंपर नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही रेल ट्रैक पर रात्रि में विशेष पेट्रोलिंग करने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >