ताजपुर. स्थानीय थाने में जमीनी एवं आपसी विवाद को लेकर मारपीट के विभिन्न मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज किये गये हैं. इसमें थाना क्षेत्र के अषाढ़ी गांव के सुदिष्ट नारायण ठाकुर ने घर को ले विवाद में मारपीट कर घायल करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उक्त मामले में जगन्नाथ ठाकुर एवं उसकी पत्नी को नामजद किया है. थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव की सुशीला देवी ने अपने फरीकों पर परेशान कर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उक्त प्राथमिकी में महादेव सहनी, सुरेश सहनी समेत पांच लोग नामजद किये गये हैं. वहीं थाना क्षेत्र के आनंदपुर मोरवा गांव के मो़ लाल बाबू ने घर बनाने को ले मारपीट कर जख्मी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में मो़ हासिम, मो़ युनूस के अलावे तीन लोगों को नामजद किया गया है. साथ ही थाना क्षेत्र के निकसपुर गांव की रेणु देवी ने खेत में मवेशी चरने पर खेत मालिक द्वारा विवाद कर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें गांव के देवेंद्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य नामजद किये गये हैं. इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन ने बताया कि सभी मामलों में छानबीन की जा रही है.
विभिन्न मामलों में दर्ज हुई प्राथमिकी
ताजपुर. स्थानीय थाने में जमीनी एवं आपसी विवाद को लेकर मारपीट के विभिन्न मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज किये गये हैं. इसमें थाना क्षेत्र के अषाढ़ी गांव के सुदिष्ट नारायण ठाकुर ने घर को ले विवाद में मारपीट कर घायल करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उक्त मामले में जगन्नाथ ठाकुर एवं उसकी पत्नी को […]
