रिचार्ज कराने निकले युवक की सिर कटी लाश बरामद

मोहनपुर. स्थानीय चौर से रविवार को तड़के युवक की सिर कटी लाश बरामद की गयी. लाश की शिनाख्त बिनगामा गांव के अशेषर महतो के 25 वर्षीय पुत्र संजीव की रूप में की गयी है. सुबह-सुबह स्थानीय किसानों ने सर कटी लाश देखी. लाश की सूचना मोहनपुर ओपी को मिली. पुलिस के वहां पहंुचने के बाद […]

मोहनपुर. स्थानीय चौर से रविवार को तड़के युवक की सिर कटी लाश बरामद की गयी. लाश की शिनाख्त बिनगामा गांव के अशेषर महतो के 25 वर्षीय पुत्र संजीव की रूप में की गयी है. सुबह-सुबह स्थानीय किसानों ने सर कटी लाश देखी. लाश की सूचना मोहनपुर ओपी को मिली. पुलिस के वहां पहंुचने के बाद लोगों ने बताया कि रात के चौथे पहर में कोई वाहन आकर रूका था. संदेह व्यक्त किया जाता है कि युवक को किसी दूसरी जगह पर हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि वह अपने घर से शाम में मोबाइल रिचार्ज करने के लिए निकला था. देर रात तक नहीं लौटने के बाद परिजनों ने खोज की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. पुलिस के पास से मृतक के पास से मोबाइल फोन मिला है. अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है. पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >