स्कूल की जमीन मुक्त कराने को अनशन पर बैठे ग्रामीण

फोटो संख्या : 5समस्तीपुर. उच्च विद्यालय तिसवारा सूर्यपुर की जमीन को मुक्त कराने के लिए रविवार से ग्रामीण धीरज कुमार झा स्थानीय सरकारी बस पड़ाव परिसर में अनशन पर बैठ गये हैं. इनका कहना है कि जब तक प्रशासन इनकी सभी मांगों पर कार्रवाई के लिए कदम नहीं उठाती है अनशन जारी रहेगा. इससे प्रशासन […]

फोटो संख्या : 5समस्तीपुर. उच्च विद्यालय तिसवारा सूर्यपुर की जमीन को मुक्त कराने के लिए रविवार से ग्रामीण धीरज कुमार झा स्थानीय सरकारी बस पड़ाव परिसर में अनशन पर बैठ गये हैं. इनका कहना है कि जब तक प्रशासन इनकी सभी मांगों पर कार्रवाई के लिए कदम नहीं उठाती है अनशन जारी रहेगा. इससे प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गयी है. अनशन पर बैठे श्री झा ने डीएम के नाम लिखे पत्र में कहा है कि विद्यालय की जमीन को फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कर दिया गया है. इसको लेकर उन्होंने पूर्व में भी विरोध दर्ज कराया था. बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. इनकी पांच सूत्री मांगों में दोषियों पर कार्रवाई, सामाजिक कार्यकर्ताओं पर साजिश के तहत दर्ज मुकदमे को वापस लेने, विद्यालय भूमि का डाक कराने आदि शामिल हैं. अनशन स्थल पर सरपंच पवन कुमार झा, देवानंद झा, वाल्मीकि प्रसाद सिंह, शंभू झा, राजीव कुमार झा, राहुल कुमार झा, सुनील कुमार झा, राज किशोर झा, अरुण सक्सेना, अमिताभ आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >