ग्राम कचहरी में ही निबटे छोटे विवाद

मोरवा. प्रखंड मुख्यालय में न्याय से जुड़े प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. इसमें पंचायत स्तर पर होने वाले छोटे मोटे विवादों से निबटने के गुर सिखाये गये. ग्राम कचहरी के प्रतिनिधि विभिन्न प्रकार के विवादों का पंचायत स्तर पर ही निबटारा करने में सक्षम होंगे. इसके लिए प्रखंड स्तर पर सरपंच, उपसरपंच,पंच व […]

मोरवा. प्रखंड मुख्यालय में न्याय से जुड़े प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. इसमें पंचायत स्तर पर होने वाले छोटे मोटे विवादों से निबटने के गुर सिखाये गये. ग्राम कचहरी के प्रतिनिधि विभिन्न प्रकार के विवादों का पंचायत स्तर पर ही निबटारा करने में सक्षम होंगे. इसके लिए प्रखंड स्तर पर सरपंच, उपसरपंच,पंच व ग्राम कचहरी के सचिव को दीवानी एवं फौजदारी लॉ की जानकारी प्रशिक्षकों द्वारा दी गयी. प्रशिक्षक के रूप मे प्रमोद कुमार झा तथा मिथिलेश प्रसाद मौजूद थे. प्रखंड के नाजिर मनोज कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद प्रतिनिधियों को न्याय प्रक्रिया में सहूलियत होगी. अब छोटे छोटे मामलों का निबटारा पंचायत में ही हो जायेगा. वारिसनगर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित पंचायत समिति भवन तथा आत्मा कृषि भवन में सरपंच, पंच व न्याय सचिव को प्रशिक्षण दिया गया. इसमें सिविल के वकील मणी भूषण प्रसाद व रिंकू कुमारी तथा फौजदारी के वकील ठाकुर नारायणजी प्रसाद व सत्य प्रकाश के द्वारा कानून की बारिकियों पर चर्चा की गयी. प्रशिक्षण में धुरलख, धनहर, रहुआ पश्चिमी, कुसैया, पुरनाही व रहुआ पूर्वी के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >