डायरी लिखना युवाओं के लिए वरदान : रवींद्र

फोटो संख्या : 8नेहरु युवा केंद्र मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में शिविरप्रतिनिधि, पूसाआरएयू के फ्लैक्स हाउस में चल रहे पांच दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर के तीसरे दिन भिन्न भिन्न संस्कृति से भरा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया. इसमें मुख्य रूप से विभिन्न राज्यों से आये युवाओं एवं युवतियों के माध्यम से ड्रामा एवं गीतों से राष्ट्रीय […]

फोटो संख्या : 8नेहरु युवा केंद्र मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में शिविरप्रतिनिधि, पूसाआरएयू के फ्लैक्स हाउस में चल रहे पांच दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर के तीसरे दिन भिन्न भिन्न संस्कृति से भरा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया. इसमें मुख्य रूप से विभिन्न राज्यों से आये युवाओं एवं युवतियों के माध्यम से ड्रामा एवं गीतों से राष्ट्रीय एकता को प्रदर्शित किया गया. सभी युवाओं ने संकल्प लिया कि राष्ट्रहित में किये गये कार्य उनके लिए सर्वोपरी है. युवा समन्वयक रवींद्र मोहन ने युवाओं को भीड़ से अलग हटकर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया. वहीं मुजफ्फरपुर के लेखापाल रवींद्र नाथ पांडेय ने कहा कि युवाओं को अपने जीवन में अनुशासन एवं डायरी लिखना एक वरदान साबित होता है. योग प्रशिक्षक हेमंत कुमार ने योग सत्र के दौरान युवाओं को खुद स्वस्थ रहकर स्वस्थ समाज के निर्माण में हाथ बांटने की नसीहत दी. शिविर में छह राज्यों से आये 150 प्रतिभागी ने अग्नि को साक्षी मानकर संकल्प लिया कि अपने अपने राज्यों में एकता एवं स्वच्छता के लिए समाज के हर तबके के लोगों को इस मुहिम से जोड़कर देश को विकसित बनाना है. खासतौर पर बाल कलाकार अंशुमान आर्य के कला को प्रशंसा करते हुए समन्वयक ने कहा कि आर्य पर साक्षात सरस्वती माता की कृपा है. मौके पर मौजूद लोगों में शंकर चौधरी, देवनंदन राय, मिथिलेश कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >