पीजी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए आया नया फैसला

लिखित परीक्षा में 70 व आंतरिक मूल्यांकन में 30 अंक समस्तीपुर. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के एडमिशन कमेटी के द्वारा लिये गये फैसले के अनुसार पीजी प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2014-15) में नामांकित छात्रों के लिए आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर 30 और विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा (थ्योरी) के लिए 70 अंक निर्धारित की […]

लिखित परीक्षा में 70 व आंतरिक मूल्यांकन में 30 अंक समस्तीपुर. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के एडमिशन कमेटी के द्वारा लिये गये फैसले के अनुसार पीजी प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2014-15) में नामांकित छात्रों के लिए आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर 30 और विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा (थ्योरी) के लिए 70 अंक निर्धारित की गयी है. इस संबंध में विश्वविद्यालय के डीन, स्टूडेन्टस वेलफेयर, द्वारा भेजे गये पत्र की छाया प्रतियां समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के प्रधानाचार्य डॉ जवाहर लाल झा ने सभी विभागाध्यक्षों को उपलब्ध करा दी है. आंतरिक मूल्यांकन, अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ प्रभात कुमार ने गुरुवार को बताया कि लिखित आंतरिक परीक्षा के अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा सेमिनार/क्विज में भागीदारी, उनके द्वारा प्रस्तुत किये गये एसाइनमेंट और उनके व्यवहार और वर्ग में उनकी नियमित उपस्थिति के आधार पर किये जाने का सुझाव दिया गया है. यह नया फैसला सेमेस्टर तीन में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं पर लागू नहीं होगा. जानकारों ने कहा कि आंतरिक मूल्यांकन के संबंध में लिये गये नये फैसले से नियमित और मेधावी छात्र लाभान्वित होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >