शाहपुर पटोरी. पटोरी बाजार स्थित जीवनी उच्च विद्यालय में बुधवार को प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिन्हा ने किया. बैठक में बीडीओ नवकंज कुमार, सीओ प्रमोद कुमार, एचएम विनोद कुमार झा, वरीय शिक्षक देवनाथ सिंह, गोपाल खटोड़, धीरज कुमार आदि मौजूद थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यालय में दो कक्ष का निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए एक कक्ष विद्यालय विकास कोष की राशि तथा दूसरा कक्ष विधायक, क्षेत्र विकास योजना मद की राशि से बनायी जाएगी जो पुस्तकालय के काम आयेगा. इसके लिए स्थल का चयन कर लिया गया है. ज्ञात हो कि पुस्तकालय कक्ष की अनुशंसा स्थानीय विधायक बैद्यनाथ सहनी ने की थी.
जीवनी उच्च विद्यालय में बनेगा दो बड़े कक्ष
शाहपुर पटोरी. पटोरी बाजार स्थित जीवनी उच्च विद्यालय में बुधवार को प्रबंध समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिन्हा ने किया. बैठक में बीडीओ नवकंज कुमार, सीओ प्रमोद कुमार, एचएम विनोद कुमार झा, वरीय शिक्षक देवनाथ सिंह, गोपाल खटोड़, धीरज कुमार आदि मौजूद थे. बैठक में निर्णय […]
