गवाह पेश कर उनको परेशानी में डालना नहीं चाहती...

छेड़खानी की शिकार लड़की की आहत मां ने जारी किया खुला पत्रशब्दों से झलक उठी आहत मन की पीड़ासमस्तीपुर. करीब डेढ़ महीने पूर्व कोचिंग से वापस लौटने के दौरान नाबालिग छात्रा के साथ हुई छेड़खानी के मामले में दर्ज करायी प्राथमिकी में आरोपितों को जमानत मिलने की सूचना से क्षुब्ध लड़की की मां ने खुला […]

छेड़खानी की शिकार लड़की की आहत मां ने जारी किया खुला पत्रशब्दों से झलक उठी आहत मन की पीड़ासमस्तीपुर. करीब डेढ़ महीने पूर्व कोचिंग से वापस लौटने के दौरान नाबालिग छात्रा के साथ हुई छेड़खानी के मामले में दर्ज करायी प्राथमिकी में आरोपितों को जमानत मिलने की सूचना से क्षुब्ध लड़की की मां ने खुला पत्र भेजा है. जिसके शब्दों में उसके आहत मन की पीड़ा साफ झलक रही है. पत्र में घटना का जिक्र करते हुए पीडि़ता की मां ने कहा है कि गत दिनों इस कांड के आइओ द्वारा मामले में गवाह छात्राओं का नाम व पता मांगी गयी. जिसके बाद प्रत्यक्षदर्शी छात्राओं के माता पिता की ओर से कई सवाल खड़े किये. जिसका जिक्र करते हुए इन्होंने कहा है कि उनके प्रश्न अपनी जगह सही हैं. इस परिस्थिति में न्याय नहीं मिलने से वह आहत हैं. पीडि़ता की मां ने कहा है कि अब इस घाव को कुरेदकर अपनी पुत्री व परिजनों के उस पीड़ा को फिर से ताजा नहीं करना चाहती है. यदि संभव है तो सत्य घटना होने के बावजूद दुखी मन से वह अपना मुकदमा वापस लेना चाहती है. क्योंकि कोई गवाह पेश कर उनको परेशानी में डालना नहीं चाहती. यदि उनकी किसी बात से तंत्र को चोट पहुंची होगी तो उसके लिए उन्हें खेद है. बताते चलें कि इस घटना के बाद ऐपवा के नेतृत्व में सड़क जाम, मशाल जुलूस समेत कई आंदोलन चलाये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >