फोटो संख्या : 14रोसड़ा. प्रखंड के जदयू एवं राजद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिनेमा चौक के निकट पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. इसका नेतृत्व दोनों दल के प्रखंड अध्यक्ष क्रमश: कपिलदेव सहनी व पवन यादव कर रहे थे. पुतला दहन के पश्चात एक सभा का आयोजन हुआ. वक्ताओं ने भाजपा का विरोध करते हुए पीएम व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह पर बिहार सरकार को अस्थिर करने के लिए सीएम मांझी को प्रोत्साहन देने का आरोप लगा रहे थे. साथ ही कहा कि भाजपा बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू कराने का भरसक प्रयास कर रही है. इससे बिहार का वातावरण बिगड़ रहा है. मौके पर सीताराम यादव, गंगा नंदन मेहता, अभय कुमार मिश्र, ललित यादव, गणेश सिंह, लालटून पासवान, नारायण ठाकुर, राजेश यादव आदि मौजूद थे. बिथान : जदयू कार्यकर्ताओं ने सत्य नारायण यादव के नेतृत्व में पीएम का पुतला फूंका. इससे पूर्व शहर में जुलूस भी निकाला गया. मौके पर मुखिया कैलाश राय, रवींद्र यादव, जगदीश महतो, मो. आबिद, हरिलाल राम, नीरस महतो आदि मौजूद थे.
जदयू कार्यकर्ताओं ने पीएम का फूंका पुतला
फोटो संख्या : 14रोसड़ा. प्रखंड के जदयू एवं राजद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिनेमा चौक के निकट पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका. इसका नेतृत्व दोनों दल के प्रखंड अध्यक्ष क्रमश: कपिलदेव सहनी व पवन यादव कर रहे थे. पुतला दहन के पश्चात एक सभा का आयोजन हुआ. वक्ताओं ने भाजपा का विरोध करते हुए […]
