स्थायी हो मिड डे मील कर्मियों की सेवा

फोटो :::13पहला जिला सम्मेलन संपन्न23 से 27 फरवरी तक हड़ताल24 फरवरी को संसद का घेरावप्रतिनिधि, समस्तीपुरमिड डे मील में कार्यरत रसोइये को बुनियादी सुविधा भी नहीं मिल पा रही है. न्यूनतम मजदूरी का भी सरकार भुगतान नहीं कर रही है. अच्छे दिन सिर्फ मोदी की मित्र मंडली की आयी है. उक्त बातें मिड डे मील […]

फोटो :::13पहला जिला सम्मेलन संपन्न23 से 27 फरवरी तक हड़ताल24 फरवरी को संसद का घेरावप्रतिनिधि, समस्तीपुरमिड डे मील में कार्यरत रसोइये को बुनियादी सुविधा भी नहीं मिल पा रही है. न्यूनतम मजदूरी का भी सरकार भुगतान नहीं कर रही है. अच्छे दिन सिर्फ मोदी की मित्र मंडली की आयी है. उक्त बातें मिड डे मील वर्क्स यूनियन के राज्य महासचिव विनोद कुमार ने जिला सम्मेलन के उद्घाटन् के अवसर पर कही. अध्यक्षता रामप्रकाश यादव ने की. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज रसोइयों को 12 माह की जगह मात्र 10 माह का ही भुगतान किया जाता है. सरकार से स्थायी करण सहित अन्य सुविधाएं देने की मांग की. 2 लाख की बीमा व मातृत्व अवकाश लागू करने को कहा गया. संसद भवन के 24 फरवरी के घेराव को सफल बनाने का आह्वान किया गया. 23 से 27 फरवरी तक हड़ताल पर जाने की घोषणा की गयी. मौकेपर रघुनाथ राय, राजाराम महतो, सीतामणी देवी, सत्यनारायण सिंह आदि शामिल थे. सम्मेलन में नयी कमेटी गठित की गयी. इसमें रामप्रकाश यादव को अध्यक्ष,उपाध्यक्ष में राजेश्वर कुमार सिंह, हरेकृष्ण दास, संयुक्त सचिव में राजाराम महतो, सरिता देवी,आशा देवी,सचिव के लिये मनोज कुमार गुप्ता व कोषाध्यक्ष के लिये चंदेश्वर पासवान का चयन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >