समस्तीपुर. जिले के सदर अस्पताल में तैनात गृहरक्षकों को विगत सात माह से भत्ता का भुगतान नहीं किया गया है. इसका सीधा असर इन गृहरक्षकों के आर्थिक स्थिति पर हो रहा है. इस बाबत गृहरक्षक ों ने जिला समादेष्टा को आवेदन देते हुए शीघ्र भुगतान की व्यवस्था करने की मांग की है. मामले के संदर्भ में संघ की ओर से कामेश्वर राय ने बताया की सदर अस्पताल मे सुरक्षा व्यवस्था में 10 गृहरक्षकों की तैनाती की गयी है. इसमें मदन कुमार झा, धर्मेश्वर झा, संजीव कु मार, कैलाश पासवान, कृष्णदेव चौधरी, प्रमोद कुमार झा,रामाश्रय महतो, लोकशनाथ ठाकुर,विजेंद्र साह व राधाकांत चौधरी शामिल है. इनके लिये प्रतिमाह उपस्थिति विवरण तो जमा होती है. वहीं सात माह से भुगतान नहीं किया गया. बार बार मिलने के बाद भी फं ड की कमी का हवाला दिया जाता है व भुगतान नहीं हो रहा है.
सदर अस्पताल : गृहरक्षकों का सात माह से भुगतान लंबित
समस्तीपुर. जिले के सदर अस्पताल में तैनात गृहरक्षकों को विगत सात माह से भत्ता का भुगतान नहीं किया गया है. इसका सीधा असर इन गृहरक्षकों के आर्थिक स्थिति पर हो रहा है. इस बाबत गृहरक्षक ों ने जिला समादेष्टा को आवेदन देते हुए शीघ्र भुगतान की व्यवस्था करने की मांग की है. मामले के संदर्भ […]
