नौ की जगह अब सात प्लेटफॉर्म ही रहेंगे क्रियाशील21 फरवरी की मध्य रात्रि से होगा लागूप्रतिनिधि, समस्तीपुरस्थानीय रेलवे जंकशन के प्लेटफॉर्मों का नंबर बदलेगा. नयी व्यवस्था आगामी 21 फरवरी की मध्य रात्रि से लागू होगी. इसके तहत नौ की जगह अब सात प्लेटफॉर्म ही जंकशन पर क्रियाशील होंगे. मंडल रेल प्रबंधक अरुण मलिक के आदेश पर की गयी तब्दीली की जानकारी देते हुए सीनियर डीसीएम सह मीडिया प्रवक्ता जफर आजम ने बताया कि ऐसा स्थानीय जंकशन पर आने वाले यात्रियों और रेल परिचालन के सहूलियतों को ध्यान में रख कर किया जा रहा है. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्मों की संख्या बदले जाने से पहले ही जंकशन पर इससे संबंधित बोर्ड लगाये जाने की कवायद की जा रही है. ताकि यात्रियों की इस पर नजर पड़ती रहे. हालांकि फिलवक्त जंकशन के पूछताछ काउंटरों के माध्यम से पुराने प्लेटफॉर्म संख्या को ही प्रदर्शित किया जा रहा है. उद्घोषणा भी की जा रही है. नयी व्यवस्था लागू होने के साथ प्लेटफॉर्म संख्या को दर्शाने वाले बोर्ड और उद्घोषणा में 21 फरवरी की मध्य रात्रि से बदलाव किया जायेगा. ज्ञात हो कि करीब एक महीने पूर्व ही प्लेटफॉर्म नंबरों के बदलाव को लेकर रेल मंडल प्रशासन की ओर से संकेत मिल रहे थे. रेल प्रशासन इसकी तैयारियों में जुटा था. अब इसकी प्रशासनिक आधार पर पुष्टि भी कर दी गयी है. बदलाव के बाद यूं होगी पहचानप्लेटफॉर्म पुराना नया प्लेटफॉर्म 114 2 5 364758 697
समस्तीपुर जंकशन के प्लेटफार्मों का बदलेगा नंबर
नौ की जगह अब सात प्लेटफॉर्म ही रहेंगे क्रियाशील21 फरवरी की मध्य रात्रि से होगा लागूप्रतिनिधि, समस्तीपुरस्थानीय रेलवे जंकशन के प्लेटफॉर्मों का नंबर बदलेगा. नयी व्यवस्था आगामी 21 फरवरी की मध्य रात्रि से लागू होगी. इसके तहत नौ की जगह अब सात प्लेटफॉर्म ही जंकशन पर क्रियाशील होंगे. मंडल रेल प्रबंधक अरुण मलिक के आदेश […]
