मोहनपुर : स्थानीय जीएमआरडी कॉलेज के परिसर में शुक्रवार को रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत जीविका के माध्यम से आयोजित इस मेले में 13 कंपनियों ने भाग लिया. आयोजित मेले में जिले भर के लगभग 1519 बेरोजगार युवकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया. योग्यता व अनुभव के आधार पर कुल 138 युवाओं को रोजगार मुहैया कराया गया. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में प्रशिक्षण के लिए 116 एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए 147 आवेदन प्राप्त हुए. प्रखंड में पहली बार किए गए इस तरह के आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया. रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक राजेश कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख अमर कुमार राज, उपप्रमुख अमरेश कुमार सिंह, प्राचार्य डा. कुशेश्वर यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी निगम झा के साथ जिला रोजगार प्रबंधक रितेश सुमुख, प्रबंधक सामाजिक विकास सैयद मोहम्मद हसनैन, प्रखंड परियोजना प्रबंधक अनिमेष कुमार, इंद्र कुमार कांति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. संचालन प्रशिक्षण पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने किया. युवाओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आप सोच व अपना नजरिया बदलें. केंद्र की सरकार गरीबी रेखा से उपर उठाने के लिए कौशल विकास मंत्रालय का गठन किया है.
– जीविका के माध्यम से रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन
आप इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अपना स्किल डवलपमेंट कर सकते हैं. सरकार सबका साथ व सबका विकास चाहती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है. आज स्थानीय स्तर पर जीविका दीदियां पापड़ अगरबत्ती अदौरी अचार लैंप आदि का निमार्ण कर परिवार में खुशहाली लाने का काम किया है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में देश में 20% अधिक लोग गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर कर रहे थे. इस मौके पर अशोक राय, अभिनीत कुमार, अविनाश कुमार, नारायण सिंह, मिथिलेश कुमार, ममता कुमारी, पिन्टू पासवान, सुधाकर प्रसाद, सुमन कुमार, अन्नपूर्णा कुमारी, सुरेखा कुमारी, पूनम देवी आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
