27 स्कूलों में एक ही शैक्षणिक व प्रशासनिक इकाई होगा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में मध्य विद्यालय एवं माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा के संचालन में परिवर्तन करते हुए काफी अहम निर्णय लिए गए है.

समस्तीपुर: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में मध्य विद्यालय एवं माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा के संचालन में परिवर्तन करते हुए काफी अहम निर्णय लिए गए है. डीपीओ एसएसए मानवेंद्र कुमार राय ने बताया कि जिले में पूर्व से संचालित राजकीय/राजकीयकृत/प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में से वैसे 27 विद्यालय जिसमें वर्ग IX से XII तक की पढ़ाई होती है, का आगामी शैक्षणिक सत्र (2025-26) से पीएम श्री विद्यालय के तहत वर्ग VI से XII तक की पढ़ाई होगी. साथ ही वर्ग VI से XII तक एक ही शैक्षणिक एवं प्रशासनिक इकाई माना जायेगा. इन विद्यालय में वर्ग VI से VIII तक के कक्षाओं के संचालन के लिए उक्त विद्यालय के परिसर में अवस्थित अथवा सबसे नजदीकी मध्य विद्यालय के वर्ग VI से VIII तक के छात्र एवं शिक्षकों का संविलियन संबंधित उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जायेगा. जिस मध्य विद्यालय के वर्ग VI से VIII का संविलियन उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जाना है, में यदि पूर्व से विहित वेतनमान के प्रधानाध्यापक नियुक्त हो तो उन्हें अन्य मध्य विद्यालय में स्थानान्तरण किया जायेगा. साथ ही मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पद को प्रत्यार्पित करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिला शिक्षा पदाधिकारी विभाग को उपलब्ध करायेंगे. मध्य विद्यालय के वर्ग VI से VIII तक का संविलियन संबंधित उच्च माध्यमिक विद्यालय में करने के लिए अन्य आवश्यक कार्रवाई संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किया जायेगा.

प्राथमिक विद्यालय के लिए प्रधान शिक्षक का पद अलग से होगा सृजित

संविलियन होने वाले मध्य विद्यालय के वर्ग I से V तक की कक्षा स्वतंत्र इकाई के रूप में प्राथमिक विद्यालय में सम्परिवर्तित माना जायेगा. साथ ही इस प्राथमिक विद्यालय के लिए प्रधान शिक्षक का पद अलग से सृजित किया जायेगा. इन 27 विद्यालय के वर्ग IX से XII तक के लिए विद्यालय के विकास कोष, छात्र कोष, समग्र शिक्षा अन्तर्गत बैंक खाता /एसएनए खाता एवं अन्य राशि के व्यय के लिए बैंक खाता का संचालन उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय के अन्य शिक्षक के साथ करेंगे. वही इन विद्यालय के वर्ग VI से VIII तक के कक्षाओं के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष अथवा सचिव के द्वारा विद्यालय शिक्षा समिति (यथा निर्देशित) से संबंधित बैंक खाता /एसएनए खाता (समग्र शिक्षा एवं पी०एम० पोषण योजना) आदि का संचालन संयुक्त रूप से किया जायेगा. वर्ग VI से VIII तक के विद्यालय के संचालन के लिए विद्यालय शिक्षा समिति तथा वर्ग IX से XII तक के संचालन हेतु प्रबंध समिति पृथक रूप में कार्य करेगी. वर्ग VI से VIII तक के कक्षाओं के संचालन के लिए पूर्व से नियुक्त वर्ग VI से VIII तक के शिक्षकों द्वारा किया जायेगा. शिक्षक के अनुपलब्धता की स्थिति में वर्ग IX से X एवं वर्ग XI से XII के शिक्षकों द्वारा वर्ग VI से VIII तक के कक्षाओं का संचालन भी किया जायेगा. वर्ग VI से XII तक के लिए यू-डायस कोड एवं तदनुरूप समग्र शिक्षा अन्तर्गत एसएनए खाता के संचालन के लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् पटना के द्वारा अनुवर्ती कार्रवाई की जाएगी. विदित हो कि विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में मध्य विद्यालयों में 8वीं कक्षा तक की पढ़ाई प्रारंभ की गई. साथ ही 8वीं कक्षा से प्रारंभ होने वाले माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2007-08 से 8वीं कक्षा में प्रवेश नहीं लेने का निर्णय लिया गया था. वही वर्ग 1 से VIII तक के विद्यालय का प्रबंधन एवं संचालन, बिहार बच्चों का मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा नियमावली (संशोधन) 2013 के अनुरूप गठित विद्यालय शिक्षा समिति द्वारा एवं राजकीय तथा राजकीयकृत / प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय का संचालन एवं प्रबंधन क्रमशः विभागीय अधिसूचना एवं बिहार राजकीयकृत माध्यमिक / उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रबन्ध समिति के गठन एवं संचालन नियमावली 2022 के अनुरूप गठित विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा किया जाता है. जानकारी के मुताबिक जिले के विभूतिपुर प्रखंड में इंटर आरएच विद्यालय मिश्रौलिया, बिथान प्रखंड के पीएसपी उच्च विद्यालय पुसहो, दलसिंहसराय प्रखंड के अशोक स्मारक उच्च विद्यालय बंघारा, छत्रधारी इंटर स्कूल दलसिंहसराय, हसनपुर प्रखंड के बीएस उच्च विद्यालय आतापुर नकौनी, कल्याणपुर प्रखंड के डीपीजीसीपी बालिका विद्यालय कल्याणपुर चौक, खानपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय हांसोपुर, मोहनपुर प्रखंड के गोनर दास उच्च विद्यालय बिनगामा, मोहिउद्दीनगर प्रखंड के इंटर आरजेएसटी उच्च विद्यालय रासपुर पतसिया, एएनएस बालिका उच्च विद्यालय सुल्तानपुर, मोरवा प्रखंड के बीआरआर उच्च विद्यालय मोरवा, पटोरी प्रखंड के जीबी उच्च विद्यालय शाहपुर पटोरी, पूसा प्रखंड के इंटर किसान उच्च विद्यालय मोरसंड, बालिका उच्च विद्यालय पूसा, रोसड़ा प्रखंड के बीबीएन उच्च विद्यालय, बालिका उच्च विद्यालय रोसड़ा, समस्तीपुर प्रखंड के तिरहुत एकेडमी, गोल्फ फिल्ड रेलवे कालोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरायरंजन प्रखंड के इंटर गर्वनमेंट हर्षित उच्च विद्यालय अख्तियारपुर खजुरी, शिवाजीनगर प्रखंड के गांधी स्मारक दामोदर उच्च विद्यालय, सिंघिया प्रखंड के इंटर उच्च विद्यालय लगमा, बीएनबी उच्च विद्यालय बंगरहट्टा, ताजपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय बाघी, उजियापुर प्रखंड के डा. आरएमएल उच्च विद्यालय पचपैका, बालिका उच्च विद्यालय भगवानपुर देसुआ, विद्यापतिनगर प्रखंड के उच्च विद्यालय बढ़ौना, वारिसनगर प्रखंड के बीटी इंटर विद्यालय किशनपुर में पीएम श्री विद्यालय के तहत वर्ग VI से VIII तक की पढ़ाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >