फोटो :::::::::::प्रतिनिधि, समस्तीपुरमुफस्सिल थाना के विसनपुर चौक स्थित काली मंदिर के समीप शुक्रवार की संध्या अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान लगूनियां सूर्यकंठ निवासी अवधेश महतो के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गयी है. इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के समीप सड़क जाम कर रोसड़ा समस्तीपुर पथ पर आवागमन बाधित कर दिया. ग्रामीण स्पीड ब्रेकर बनाने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सूचना मिलने पर पहुंचे सदर एसडीओ सुधीर कुमार एवं थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने समझा बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत किया. घटना के संबंध में बताया गया है कि सुजीत शुक्रवार की शाम चकनिजाम गांव स्थित चाचा के घर से बाइक से घर लौट रहा था. इसी क्रम में घटनास्थल के समीप एक वाहन से उसे झटका लगा. इससे जबतक वह संभल पाता पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन ने उसे कुचल दिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है. ट्रैक्टर की ठोकर से दो बाइक सवार जख्मीमुफस्सिल थाना के गंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये. घायलावस्था में दोनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. जख्मी युवकों की पहचान बंगरा थाना के रजवा निवासी धीरज कुमार सिंह और सुमन सिंह के रूप में की गयी है. बताया गया है कि दोनों युवक बाइक से समस्तीपुर से घर लौट रहे थे.
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, जाम
फोटो :::::::::::प्रतिनिधि, समस्तीपुरमुफस्सिल थाना के विसनपुर चौक स्थित काली मंदिर के समीप शुक्रवार की संध्या अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान लगूनियां सूर्यकंठ निवासी अवधेश महतो के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में की गयी है. इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के […]
