साइबर अपराधियों ने मुंशी के उड़ाये 5 हजार रुपये

रोसड़ा. मोबाइल कॉल द्वारा साइबर क्राइम कर बैंक खाते से राशि निकल जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल के दिनों में ही एक मुखिया के खाता से राशि की निकासी हो गयी. ऐसा ही कई छोटी-बड़ी घटनाएं हुई. इसका पता लगाने के लिए पुलिस सोच ही रही थी कि पुन: […]

रोसड़ा. मोबाइल कॉल द्वारा साइबर क्राइम कर बैंक खाते से राशि निकल जाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल के दिनों में ही एक मुखिया के खाता से राशि की निकासी हो गयी. ऐसा ही कई छोटी-बड़ी घटनाएं हुई. इसका पता लगाने के लिए पुलिस सोच ही रही थी कि पुन: इसी तरह का एक मामला सामने आ गया. रोसड़ा कोर्ट के एक मुंशी व विभूतिपुर कोदरिया निवासी पोद्दार राजेश रौशन भी इस साइबर क्राइम का शिकार हो गया. इस संबंध में मुंशी ने संबंधित थाना एवं एसपी को आवेदन देकर साइबर अपराध शाखा से जांचोपरांत प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया है. मुंशी ने कहा है कि विगत 29 दिसंबर 14 को एक मोबाइल से तीन बार कॉल आया. इसमें कहा गया कि आपके एटीएम कार्ड का वेरिफिकेशन करना है. फिर उसके पूछे जाने पर मुंशी ने अपना बैंक का खाता संख्या, एटीएम कार्ड संख्या व गुप्त कोड उसे बता दिया. साथ ही खाते में जमा राशि की भी जानकारी दे दी. इसका पता तब चला जब वह विगत 6 जनवरी 15 को अपना खाता को अद्यतन कराने बैंक आफ इंडिया की शाखा पहुंचे. बैंक से इन्हें जानकारी मिली की विगत 30 दिसंबर को उनके खाते से तीन बार में 5437 रुपये की निकासी हो चुकी है. अपने को ठगा महसूस कर मुंशी ने उक्त मोबाइल नंबर के विरुद्ध कार्रवाई कर राशि बरामदगी की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >