समस्तीपुर अपडेट ::::::::

भाजपा नेता ने बांटे कंबलफोटो संख्या . 10समस्तीपुर. भाजपा नेता राम सुमिरन सिंह की ओर से विभिन्न पंचायतों में कंबल वितरण किया गया. मौके पर सुनील कुमार, राकेश राज, राकेश रंजन, शैलेंद्र सिंह, अभय कुमार, प्रो. अजित सिंह, रंजीत राम आदि थे. ज्ञात हो कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पखवाड़ा पर […]

भाजपा नेता ने बांटे कंबलफोटो संख्या . 10समस्तीपुर. भाजपा नेता राम सुमिरन सिंह की ओर से विभिन्न पंचायतों में कंबल वितरण किया गया. मौके पर सुनील कुमार, राकेश राज, राकेश रंजन, शैलेंद्र सिंह, अभय कुमार, प्रो. अजित सिंह, रंजीत राम आदि थे. ज्ञात हो कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पखवाड़ा पर भाजपा नेता की ओर से विभिन्न पंचायतों के जरुरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है. मनोनीतसमस्तीपुर . छात्र लोजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक भाष्कर ने पंकज कुमार को संगठन का महासचिव नियुक्त किया है. निधन पर शोकसमस्तीपुर . बीआरबी कालेज के हिंदी विभाग के राम नारायण राय भयंकर का निधन हो गया. इस पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. अध्यक्षता प्राचार्य डॉ शंभु कुमार यादव ने की. मौके पर डॉ रमेश झा, डॉ अमरेंद्र प्रसाद यादव, डॉ कैलाश साह, प्रो. शिवनाथ मंडार आदि थे. जयंती मनीसरायरंजन . पत्रकार स्व. भोला प्रसाद वर्मा की जयंती गुरुवार को नरघोघी सूचना केंद्र पर मनायी गयी. मौके पर शिव शंकर वर्मा, किरण सिन्हा, मृत्युंजय वर्मा, कुमोद प्रसाद गिरि आदि थे.छात्रा घायलसरायरंजन . मुसरीघरारी थाना के भट्ठी चौक पर विद्यालय जाने के क्रम में छात्रा लाटबसेपुरा निवासी युगेश्वर राम की पुत्री कविता कुमारी जख्मी हो गयी. उसका उपचार निजी क्लिनिक में जारी है. गिरफ्तारसरायरंजन . मेयारी गांव निवासी बालेश्वर दास के पुत्र मनोज दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि वह लूट मामले में आरोपित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >