परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

हसनपुर. थाना क्षेत्र के गंगासागर पोखर में बुधवार को मिले सिंघिया निवासी जीवछ साह के पुत्र संजय कुमार साह के शव मिलने के बाद रिश्तेदारों के द्वारा पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया गया. मृतक के भाई पप्पू साह ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों […]

हसनपुर. थाना क्षेत्र के गंगासागर पोखर में बुधवार को मिले सिंघिया निवासी जीवछ साह के पुत्र संजय कुमार साह के शव मिलने के बाद रिश्तेदारों के द्वारा पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया गया. मृतक के भाई पप्पू साह ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें आरोप लगाया कि कोई पोखर में उसके भाई को पुल से धक्का देकर जान से मार दिया है. उसके रिश्तेदारों ने बताया कि मृतक संजय कुमार साह सुपौल बाजार में मिठाई की दुकान चलाता था. जो विगत एक जनवरी को घर से पूजा करने के लिए निकला था जो लौट कर घर नहीं पहुंचा. जिसकी खोजबीन परिजनों के द्वारा की गयी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. इधर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथिमिकी दर्ज करते हुए मामले की छानबीन की जा रही है. एक युवक को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए लाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >