क्रिकेट प्रतियोगिता में नवादा व कुरसाहा विजयी

मोहिउद्दीननगर. स्वामी विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को दो मैच खेले गये. पहला मैच नवादा व कन्हौली के बीच खेला गया. कन्हौली की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर नवादा को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया. नवादा ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान 119 रन बनाया. नवादा की ओर राकेश ने […]

मोहिउद्दीननगर. स्वामी विवेकानंद क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को दो मैच खेले गये. पहला मैच नवादा व कन्हौली के बीच खेला गया. कन्हौली की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर नवादा को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया. नवादा ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान 119 रन बनाया. नवादा की ओर राकेश ने बेहतरी बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाया. जब कन्हौली की टीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरी तो पूरी टीम 10 ओवर में ही 64 रनों पर ऑल आउट हो गयी. नवादा के राकेश को हरफनमौला खेल के लिए मैन-ऑफ-द-मैच घोषित किया गया. नवादा की टीम ने यह मैच 55 रनों से जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में जगह बनायी. दूसरा मैच बलुआही व कुरसाहा के मध्य खेला गया. बलुआही की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना सकी. कुरसाहा की टीम ने कशमकश भरे इस मैच में 11़4 ओवर में 8 विकेट पर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर 2 विकेट से विजय दर्ज की. कुरसाहा के बिट्टू को मैन-ऑफ-द-मैच घोषित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >