ताजपुर. ताजपुर में यूरिया खाद की कालाबाजारी एवं दोगुने दामों पर बेचे जाने के विरोध में अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने झंडे, बैनर के साथ जुलूस निकाल प्रखंड मुख्यालय पर बीएओ के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, इनौस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, माले नेता राजदेव सिंह, शिव बालक केसरी, देवन साह आदि ने ताजपुर में यूरिया खाद को दोगुने दामों में बेचे जाने व कालाबाजारी के लिये स्थानीय कृषि पदाधिकारी की लापरवाही को जिम्मेवार ठहराया. वक्ताओं ने विभागीय पदाधिकारी से बिना लाइसेंस के दुकानों को बंद करने, नकली खाद-बीज की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने, ताजपुर के सभी लाइसेंसी दुकानों की सूची जारी करने, लाइसेंसी खाद दुकानों पर किसानों को उचित दाम पर खाद उपलब्ध कराने जैसी मांगे की. कार्रवाई में कोताही बरते जाने पर किसानों के सहयोग से धारदार आंदोलन चलाने व सड़क जाम करने की घोषणा की. अंत में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के द्वारा बीडीओ एवं बीएओ को जिला कृषि पदाधिकारी के नाम सात सूत्री मांग पत्र सौंपे गये.
किसान महासभा ने प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
ताजपुर. ताजपुर में यूरिया खाद की कालाबाजारी एवं दोगुने दामों पर बेचे जाने के विरोध में अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने झंडे, बैनर के साथ जुलूस निकाल प्रखंड मुख्यालय पर बीएओ के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करते हुए ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, इनौस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह, माले नेता […]
