मोहिउद्दीननगर. कोरम के अभाव में चुनाव नहीं संपन्न होने के कारण प्राथमिक साख सहयोग समिति के निर्वाचन के लिए प्रशासनिक स्तर से तैयारी शुरू होने के साथ संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता एक बार फिर से देखने लगी है. प्रखंड के सभी सतरह पैक्सों में कल्याणपुर पूरब में कोरम के अभाव में निर्वाचन नहीं हो सका था. बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के मुख्य चुनाव के अधिकारी के निर्देश के तहत उक्त पंचायत में मतदाता सूची तैयार करने के लिए राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्तर से कार्रवाई प्रारंभ हो गयी है. विभागीय स्तर पर जारी निर्देश के तहत प्राथमिक कृषि साख समिति के वर्ष 2009 के मतदाता सूची में सम्मलित सभी यथा योग्य मतदाताओं का नाम इस चुनाव से वंचित पैक्स की मतदाता सूची में सम्मलित सभी यथा योग्य मतदाताओं का नाम इस चुनाव की प्रारूप मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाना है. कोरम के अभाव में चुनाव से वंचित पैक्स की मतदाता सूची के प्रकाशन के लिए जारी शिड्यूल के मुताबिक 13 जनवरी को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रारूप मतदाता सूची जारी की जायेगी. दावा एवं आपत्ति 13 से 20 जनवरी तक लिये जायेंगे. दावों-आपत्तियों के निष्पादन के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 23 जनवरी किये जाने का लक्ष्य प्राधिकार ने बीडीओ सह निर्वाचन प्राधिकारी बबलू कुमार को दिया है. चुनाव तिथि की घोषणा सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा की जायेगी.
प्राथमिक साख सहयोग समिति के निर्वाचन को ले सक्रियता बढ़ी
मोहिउद्दीननगर. कोरम के अभाव में चुनाव नहीं संपन्न होने के कारण प्राथमिक साख सहयोग समिति के निर्वाचन के लिए प्रशासनिक स्तर से तैयारी शुरू होने के साथ संभावित उम्मीदवारों की सक्रियता एक बार फिर से देखने लगी है. प्रखंड के सभी सतरह पैक्सों में कल्याणपुर पूरब में कोरम के अभाव में निर्वाचन नहीं हो सका […]
