एसटीएफ ने शातिर अजीत उर्फ सटहा को दबोचा

लूट व हत्या के मामले में थी पुलिस को तलाशमुफस्सिल थाना के लख्खी चौक के समीप हुई गिरफतारीसंवाददाता, समस्तीपुर कार्यालयखानपुर व वारिसनगर पुलिस के लिये सिरदर्द बने शातिर अपराधी अजीत कुमार उर्फ सटहा को एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना के लख्खी चौक के समीप […]

लूट व हत्या के मामले में थी पुलिस को तलाशमुफस्सिल थाना के लख्खी चौक के समीप हुई गिरफतारीसंवाददाता, समस्तीपुर कार्यालयखानपुर व वारिसनगर पुलिस के लिये सिरदर्द बने शातिर अपराधी अजीत कुमार उर्फ सटहा को एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना के लख्खी चौक के समीप उस वक्त हुई जब वह अपने ननिहाल सिंघिया से वापस लौट रहा था. गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. जानकारी के मुताबिक सटहा सोमवार को अपने ननिहाल से वापस लौट रहा था. इसी क्रम में पुलिस ने उसे दबोच लिया. पुलिस सूत्रों की मानें तो खानपुर थाना के बीपतपुर निवासी सटहा पर खानपुर में लूट से संबंधित कांड संख्या 36/10 दर्ज है इसी मामले में पहली बार वह जेल गया था. इसके बाद बैंक मैनेजर जयशंकर चौधरी से मोटरसाइकिल लूट में भी वह शामिल था. पुलिस सूत्रों का बताना है कि वारिसनगर में एक हत्या और लूट के मामले में भी पुलिस को अरसे से उसकी तलाश थी. उसकी गिरफ्तारी से खानपुर व वारिसनगर पुलिस ने राहत की सांस ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >