मृतकों के घर पहुंच विधायक ने बंधाया ढांढस

शिवाजीनगर. प्रखंड के नौवापोखर गांव के दिल्ली में मृत चार मजदूरों के घर पहुंच कर विधायक मंजू हजारी ने ढांढस दिलाया. परिजनों को सरकारी लाभ का भरोसा दिलाकर सरकार से राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत इंदिरा आवास भी दिलाने का भरोसा दिलाया. वही गांव में किसी भी व्यक्ति का जन धन योजना के तहत […]

शिवाजीनगर. प्रखंड के नौवापोखर गांव के दिल्ली में मृत चार मजदूरों के घर पहुंच कर विधायक मंजू हजारी ने ढांढस दिलाया. परिजनों को सरकारी लाभ का भरोसा दिलाकर सरकार से राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत इंदिरा आवास भी दिलाने का भरोसा दिलाया. वही गांव में किसी भी व्यक्ति का जन धन योजना के तहत खाता नहीं खुलने की बात सुन कर हत्प्रभ रह गयी. शाखा प्रबंधक से दूरभाष पर सभी परिवार का जल्द खाता खोलने का निर्देश दिया. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी, मुखिया पूनम देवी, कामेश्वर हजारी के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >