गिरफ्तारी नहीं होने से आम जन खफा

सिंघिया. थाना क्षेत्र के लादा गांव में हुई निर्ममता पूर्ण विदारक घटना से इलाका के लोग घबरा गये थे़ इस घटना में सात लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गये थे़ इसमें एक की मृत्यु हो गयी थी़ पुलिस ने पीएचसी पहुंचकर पीडि़त लोगों से फर्द बयान लेकर तेरह लोगों को अभियुक्त बनाया था़ […]

सिंघिया. थाना क्षेत्र के लादा गांव में हुई निर्ममता पूर्ण विदारक घटना से इलाका के लोग घबरा गये थे़ इस घटना में सात लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गये थे़ इसमें एक की मृत्यु हो गयी थी़ पुलिस ने पीएचसी पहुंचकर पीडि़त लोगों से फर्द बयान लेकर तेरह लोगों को अभियुक्त बनाया था़ क्षेत्र के बड़े संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंचकर इस जघन्य अपराध की निंदा करते हुए घटना में मृतक महेश यादव के परिजनों को ढांढस बांधते हुए प्रशासन से अतिशीघ्र अपराधी को पकड़ने की मांग की थी़ प्रशासन ने अतिशीघ्र दोषियों को पकड़ने की बात कही थी़ बीस दिन बीत जाने पर मात्र तीन आरोपित पकड़ में आये हैं़ इससे क्षेत्र के लोग बताते हैं कि पुलिस शिथिल पड़ रही है़ इसके कारण आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >