बिट्टू हत्याकांड : शातिर माला सिंह गिरफ्तार

समस्तीपुर कार्यालय : पटना के जानीपुर फुलवारी थाना के सिमरा गांव निवासी स्कॉर्पियो मालिक बिट्टू कुमार की हत्या के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर शातिर माला सिंह उर्फ मिथलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी से वरीय पदाधिकारियों के द्वारा पूछताछ की जा रही है. पुलिस […]

समस्तीपुर कार्यालय : पटना के जानीपुर फुलवारी थाना के सिमरा गांव निवासी स्कॉर्पियो मालिक बिट्टू कुमार की हत्या के मामले में मुफस्सिल पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर शातिर माला सिंह उर्फ मिथलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.
गिरफ्तार अपराधी से वरीय पदाधिकारियों के द्वारा पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों का बताना है कि माला ने अपने कई सहयोगियों के नामों का भी खुलासा किया है जिनकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है. छापेमारी में थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अलावा सकलदीप प्रसाद, टाइगर मोबाइल नवलेश, विनय कुमार आदि शामिल थे. बता दें कि नौ अगस्त को मुफस्सिल थाना के दादपुर चौर से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया था. उसकी गला काटकर हत्या की गयी थी.
छानबीन के क्रम में शव की पहचान पटना के सिमरा निवासी स्कॉर्पियो मालिक सह चालक बिटटू कुमार के रूप में की गयी थी. मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस ने अबतक चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. दो दिन पूर्व इसको लेकर पटना पुलिस ने माला सिंह के घर इस्तेहार भी चस्पाया था. देर शाम पटना पुलिस उसकों साथ लेकर चली गयी.
इनकी हो चुकी है गिरफ्तारी
बिट्टू हत्याकांड के उद्भेदन में जुटी पुलिस इस मामले में पटना निवासी संजय राउत, दादपुर चकनूर निवासी महेश कुमार, माला सिंह उर्फ मिथलेश कुमार, दूधपुरा निवासी अमरजीत कुमार एवं रविश कुमार को गिरफतार कर चुकी है. इस मामले में मोहिउद्दीननगर के रिंकू सिंह की पुलिस को अब भी तलाश है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >