रोसड़ा. दो लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर हथियार के बल पर मारपीट करने एवं लूटपाट कर जान मारने की धमकी देने के आरोप से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें चकमहुली गांव निवासी नंदलाल शर्मा की पत्नी राजो देवी ने तीन नामजद एवं 6-7 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है़ आरोप लगाया है कि नामजद आरोपितों ने उनके पति से दो लाख रुपये रंगदारी की मांग बराबर किया करते थे़ रंगदारी की रकम नहीं देने पर सभी आरोपितों ने लाठी-डंडे एवं हथियार के साथ उनकी भूमि पर आ धमके और पति एवं पूरे परिवार को समाप्त करने की धमकी देने लगे़ विरोध करने पर परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया तथा दो लाख मूल्य की संपत्ति लूटने का आरोप लगाया गया है़ बता दें कि विगत शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक मारपीट हुई थी जिसमें एक गुट के लोगों को अनुमंडलीय अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया था़ पुनि सह थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गुटों के आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए जांच-पड़ताल प्रारंभ कर दी गयी है़
दूसरे गुट की ओर से दर्ज हुई प्राथमिकी
रोसड़ा. दो लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर हथियार के बल पर मारपीट करने एवं लूटपाट कर जान मारने की धमकी देने के आरोप से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें चकमहुली गांव निवासी नंदलाल शर्मा की पत्नी राजो देवी ने तीन नामजद एवं 6-7 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है़ आरोप लगाया […]
