ठंड को लेकर 1जनवरी तक स्कूल बंद

समस्तीपुर. जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडु ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए आगामी 1 जनवरी 2015 तक जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को वर्ग 1 से 8 तक की कक्षाएं बंद करने का आदेश जारी किया है. वहीं वर्ग 9 व 10 के वर्ग संचालन में भी परिवर्तन किया गया है. अब इन कक्षाओं […]

समस्तीपुर. जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडु ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए आगामी 1 जनवरी 2015 तक जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को वर्ग 1 से 8 तक की कक्षाएं बंद करने का आदेश जारी किया है. वहीं वर्ग 9 व 10 के वर्ग संचालन में भी परिवर्तन किया गया है. अब इन कक्षाओं में वर्ग का संचालन सुबह 10 बजे से संध्या 4 बजे तक किया जायेगा. शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे. साथ ही अन्य कार्यालय व शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग प्रदान करेंगे. डीइओ बीके ओझा ने बताया कि विगत 22 से 5 जनवरी तक विभिन्न योजनाओं की राशि छात्रों के बीच विद्यालय प्रशासन को वितरण करना है. साथ ही अन्य विद्यालय का कार्य भी जारी रहे इसके लिए सभी शिक्षक विद्यालय में ससमय उपस्थित होंगे. इस आदेश की अवहेलना करने वाले शिक्षकों व एचएम के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. विद्यालय अवधि में सभी शिक्षक उपस्थित हैं या नहीं इसकी निगरानी सभी पीओ व बीइओ को करने का आदेश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >