समाजिक अंकेक्षण को ले सेविकाओं को मिला प्रशिक्षण

मोहीउद्दीननगर. बाल विकास परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को सीडीपीओ डॉ सुनीता कुमारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं को सामाजिक अंकेक्षण को लेकर दो पालियों में प्रशिक्षित किया गया. विभागीय निर्देशोें के अनुसार आगामी 20 दिसंबर को प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बैठक होनी है. इसके तहत केंद्र की संचालन व्यवस्था को दुरुस्त […]

मोहीउद्दीननगर. बाल विकास परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को सीडीपीओ डॉ सुनीता कुमारी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं को सामाजिक अंकेक्षण को लेकर दो पालियों में प्रशिक्षित किया गया. विभागीय निर्देशोें के अनुसार आगामी 20 दिसंबर को प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामाजिक अंकेक्षण को लेकर बैठक होनी है. इसके तहत केंद्र की संचालन व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं विभागीय निर्देशों को अनुपालन करने के लिए वार्ड सदस्यों को भी प्रशिक्षण शनिवार को विश्वनाथ रामबहादुर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अन्दौर में दिये जायेंगे. इस अवसर पर केयर इंडिया प्रखंड प्रबंधक रीतेश कुमार, पर्यवक्षिका निभा सिन्हा, अनिता कुमारी, रेणु कुमारी के साथ साथ अलका कुमारी, दौलती देवी, रीता कुमारी, अनिता कुमारी सहित परियोजना के सभी सेविकाएं उपस्थित थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >