शहर के आधा दर्जन दुकानों पर छापा

बेचे जा रहे सामानों के नमूने जब्तखाद्य सुरक्षा अधिकारी ने की छापामारीसमस्तीपुर. खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार ने शुक्रवार को शहर के आधा दर्जन से अधिक दुकानों में छापामारी की. इस क्रम में दुकानों से बेचे जाने वाले सामानों के नमूने भी जब्त किये गये हैं. जांच के लिए लैब में भेजने की तैयारी की […]

बेचे जा रहे सामानों के नमूने जब्तखाद्य सुरक्षा अधिकारी ने की छापामारीसमस्तीपुर. खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार ने शुक्रवार को शहर के आधा दर्जन से अधिक दुकानों में छापामारी की. इस क्रम में दुकानों से बेचे जाने वाले सामानों के नमूने भी जब्त किये गये हैं. जांच के लिए लैब में भेजने की तैयारी की जा रही है. खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा अचानक किये गये इस छापामारी से शहर के कई दुकानों में हड़कंप सी मची हुई थी. जबकि कुछ दुकानों के शटर भनक लगते ही गिरने लगे. जानकारी के अनुसार शहर के मोहनपुर रोड स्थित द सेलिब्रेशन स्वीटस एंड साल्ट से मिठाई के नमूने जब्त किये गये. वहीं भाव्यमार्ट से तेज पत्ता व काली मिर्च जब्त किये गये. ताजपुर रोड स्थित कृष्णा किराना एंड मसाला दुकान से हल्दी और मिर्ची के पाउडर, गोविंद स्पाइस से जीरा और हल्दी के पाउडर एवं पान दुकान व बस पड़ाव में लगी दुकानों में पान मसाला बिक्री की तफ्तीश की गयी. इस दौरान पदाधिकारी इन दुकानदारों को पान मसालों की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी. पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गयी. ज्ञात हो कि कुछ ही दिनों पूर्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने छापामारी की थी. उन्होंने बताया कि पूरे दिसंबर व इसके बाद के महीने में छापामारी अभियान जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >