दस माह बाद बहाल हुई आरक्षण सेवा

समस्तीपुर. सिंघिया स्थित उपडाकघर में आखिरकार दस माह बाद रेल आरक्षण सेवा फिर से शुरू हो सकी. रेलवे की ओर से उपलब्ध कराये गये पासवर्ड के बाद डाक घर में आरक्षण टिकट कटने लगा. इस बाबत डाक अधीक्षक बीएल मिश्रा ने बताया कि देश के सभी ट्रेनों के लिए आरक्षण टिकट यात्रियों को मिल रहा […]

समस्तीपुर. सिंघिया स्थित उपडाकघर में आखिरकार दस माह बाद रेल आरक्षण सेवा फिर से शुरू हो सकी. रेलवे की ओर से उपलब्ध कराये गये पासवर्ड के बाद डाक घर में आरक्षण टिकट कटने लगा. इस बाबत डाक अधीक्षक बीएल मिश्रा ने बताया कि देश के सभी ट्रेनों के लिए आरक्षण टिकट यात्रियों को मिल रहा है. बताते चलें कि सिंघिया डाकघर में विगत वर्ष दिसंबर माह में तामझाम के साथ आरक्षण टिकट काउंटर शुरू की गयी थी. मात्र एक सप्ताह तक यह काउंटर चल पाया था. इसके बाद पासवर्ड के फेर में उलझ कर यह सेवा ठप हो गयी. इस बीच विभाग व रेल विभाग के बीच कई बार इस दिक्कत की जानकारी दी गयी. मगर सुलझते सुलझते दस माह बीत गये. यह आरक्षण केंद्र आठ किलोमीटर के दायरे में अकेला था. इसके बंद होने से यात्री समस्तीपुर या फिर दलालों पर भी निर्भर रहा करते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >