ज्ञान सफलता की कुंजी : अध्यक्ष

फोटो संख्या : 18 समस्तीपुर. जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत हासो उच्च विद्यालय के सभागर में शुक्रवार को गोइंग टू स्कूल कार्यक्रम के तहत सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. अध्यक्षता रामेश्वर दास ने की. विषय प्रवेश जिला समन्वयक अमित कुमार वर्मा ने कराया. मुख्य अतिथि स्वयं सेवी संस्था संघ के जिलाध्यक्ष राजीव गौतम ने कहा […]

फोटो संख्या : 18 समस्तीपुर. जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत हासो उच्च विद्यालय के सभागर में शुक्रवार को गोइंग टू स्कूल कार्यक्रम के तहत सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. अध्यक्षता रामेश्वर दास ने की. विषय प्रवेश जिला समन्वयक अमित कुमार वर्मा ने कराया. मुख्य अतिथि स्वयं सेवी संस्था संघ के जिलाध्यक्ष राजीव गौतम ने कहा कि ज्ञान ही वह कुंजी है जिससे सफलता के सारे ताले खोले जा सकते हैं. उन्होंने ज्ञान अर्जन और कौशल संवर्द्धन पर जोर दिया. इस अवसर शिवानी कुमारी, सुमन कुमारी, श्रवण कुमार, पंकज कुमार, मो. आलीशान, प्रतिभा कुमारी, अभिषेक कुमार, मनीष कुमार, प्रदीप कुमार, रुचि कुमारी को मेडल, पुस्तक व बैच देकर सम्मानित किया गया. समारोह को शिक्षक ठाकुर आराधना कुमारी, कुंदन कुमार मंडल, राकेश कुमार कर्ण, जयराम कुमार, संजय कुमार बबलू, रंजू कुमारी, विजय सुमन आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >