परिवार नियोजन के लिए प्रोत्साहित करने की कवायदलाभ पाने के लिए नसबंदी या बंध्याकरण कराना होगा अनिवार्यप्रतिनिधि, समस्तीपुरसरकार ने परिवार नियोजन को सफल बनाने की दिशा में अब एक नयी पहल करने जा रही है़ अधिकतम दो बच्चों के बाद नसबंदी या बंध्याकरण कराने वाले सरकारी कर्मचारियों को एक इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा़ वित्त विभाग के निर्देश के आलोक में कर्मचारियों द्वारा दिये गये आवेदनों की पड़ताल शुरू कर दी गयी है़ सब कुछ सही पाये जाने पर उनकी वेतन वृद्घि की जायेगी़ यह निर्णय सरकारी कर्मचारियों को परिवार नियोजन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लिया गया है़ जानकारी के मुताबिक सरकारी महिला कर्मी की उम्र 45 वर्ष से कम व पुरुष कर्मी की उम्र 50 वर्ष से कम होने पर उन्हें इसका लाभ मिलेगा़ हालांकि दो बच्चों के बाद बंध्याकरण या नसबंदी कराना अनिवार्य है़ यह लाभ निबंधित चिकित्सक, सरकारी व गैर सरकारी अस्पताल द्वारा जारी प्रमाण पत्र के आधार पर ही दिया जायेगा़ आकस्मिक कर्मियों, संविदा पर बहाल कर्मियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा़ वही चिकित्सकीय कारणों से सरकारी कर्मी का गर्भाशय निकाल दिये जाने पर दो बच्चों के रहने के बाद भी उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा़ एक जनवरी 1996 के पूर्व बंध्याकरण या नसबंदी कराने वाले सरकारी सेवक भी इस लाभ से वंचित रहेंगे़ जिला योजना पदाधिकारी डी. राम ने बताया कि वित्त विभाग के आदेश के आलोक में कर्मचारियों को इस योजना का लाभ दिया जायेगा़ आवेदन प्राप्त होने के पड़ताल की जायेगी फिर उन्हें लाभ दिया जायेगा़
सरकारी कर्मियोंं को अधिकतम दो बच्चे पर एक इंक्रीमेंट
परिवार नियोजन के लिए प्रोत्साहित करने की कवायदलाभ पाने के लिए नसबंदी या बंध्याकरण कराना होगा अनिवार्यप्रतिनिधि, समस्तीपुरसरकार ने परिवार नियोजन को सफल बनाने की दिशा में अब एक नयी पहल करने जा रही है़ अधिकतम दो बच्चों के बाद नसबंदी या बंध्याकरण कराने वाले सरकारी कर्मचारियों को एक इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा़ वित्त विभाग […]
