दक्षा, अंजली प्रिया, अजहर रहे अव्वल

समस्तीपुर. शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित साधना देवी विद्यापीठ में वार्षिक खेल महोत्सव के सातवें दिन कक्षा नवमी व दशमी के छात्र-छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिता हुई. स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता में सचिन रंजन प्रथम, गौरव द्वितीय व मणिकांत को तृतीय स्थान पर रहे. छात्राओं में दक्षा प्रथम, फलकनाज द्वितीय व साक्षी तृतीय स्थान पर […]

समस्तीपुर. शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित साधना देवी विद्यापीठ में वार्षिक खेल महोत्सव के सातवें दिन कक्षा नवमी व दशमी के छात्र-छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिता हुई. स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता में सचिन रंजन प्रथम, गौरव द्वितीय व मणिकांत को तृतीय स्थान पर रहे. छात्राओं में दक्षा प्रथम, फलकनाज द्वितीय व साक्षी तृतीय स्थान पर रही. 200 मीटर की प्रतियोगिता में मुस्तानशीर प्रथम, नीतीश द्वितीय व तृतीय शिवानंद रहे. कक्षा 9वीं के तौकीर प्रथम, अजहर शम्स द्वितीय व लतीफुर तृतीय स्थान पर रहे. छात्राओं की इसी प्रतियोगिता में अंजली प्रिया प्रथम, आयूषी कश्यप द्वितीय व महपैकर तृतीय रहे. उंची कूद में अहजर जमाल प्रथम, अभिषेक द्वितीय व नीतीश तृतीय रहे. लंबी कूद में अहजर जमाल प्रथम, तौकीर द्वितीय व नीतीश तीसरे स्थान पर रहे. क्रिकेट के पहले मैच दबंग बनाम एक्सपर्ट के बीच खेला गया. जिसमें दबंग की टीम विजयी रहे. मैन आफ द मैच इहतेशाम बने. दूसरे मैच रॉक स्टार व सुपर इलेवन के बीच हुआ. इसमें सुपर इलेवन विजयी रही. मैन ऑफ द मैच तौकीर को दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >