शाहपुर पटोरी. पैक्स से संबंधित समस्याओं के निष्पादन एवं पैक्स अध्यक्षों को हो रही परेशानियों को ले गुरूवार को स्थानीय को ऑपरेटिव बैंक की शाखा में पटोरी, मोहीउद्दीननगर एवं मोहनपुर प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई. सहकारिता के जिलाध्यक्ष रामउद्गार चौधरी की अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष रामकलेवर सिंह व शाखा प्रबंधक सुशील कुमार चौधरी की मौजूदगी में पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि पैक्सों को शेयर का लाभांश नहीं मिल पाता है. को ऑपरेटिव बैंक में अक्सर कैश का अभाव रहता है. इससे उपभोक्ता अपने खातों को बंद कर रहे हैं. सदस्यों ने केसीसी की अधिकतम राशि बढ़ाने व जविप्र दुकान के संचालन में आ रही परेशानियों पर अपने विचार रखे. पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि केसीसी का लाभ दिये जाने में भी बैंक प्रशासन द्वारा सुस्ती बरती जाती है. मौके पर पैक्स सदस्य उपेंद्र राय, अरुण कुमार, नरेंद्र चौधरी, दिलीप कुमार राय, रंजीत कुमार राय, रंजीत कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार राय, दिनेश राय, सिद्घिनाथ राय, गोवर्धन राय, बैद्यनाथ राय, रामसागर राय, रामदास चौधरी, मनोज कुमार राय, हरिवंश राय, अभिमन्यु राय, भूषण राय आदि सदस्य उपस्थित थे.
को-ऑपरेटिव बैंक के समक्ष रखी समस्याएं
शाहपुर पटोरी. पैक्स से संबंधित समस्याओं के निष्पादन एवं पैक्स अध्यक्षों को हो रही परेशानियों को ले गुरूवार को स्थानीय को ऑपरेटिव बैंक की शाखा में पटोरी, मोहीउद्दीननगर एवं मोहनपुर प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई. सहकारिता के जिलाध्यक्ष रामउद्गार चौधरी की अध्यक्षता एवं उपाध्यक्ष रामकलेवर सिंह व शाखा प्रबंधक सुशील कुमार चौधरी की […]
