जोरपुरा गांव में मातम का माहौल

मोरवा. हलई ओपी क्षेत्र के जोरपुरा गांव में मातम पसरा है. इस गांव के एक युवा शिक्षक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. गांव के स्व. बैद्यनाथ चौधरी के पुत्र नारायण (40) अरुणाचल प्रदेश में करीब 15 वर्ष से शिक्षक की नौक री करता था. वह अपने परिवार एवं बच्चे के साथ रह रहे […]

मोरवा. हलई ओपी क्षेत्र के जोरपुरा गांव में मातम पसरा है. इस गांव के एक युवा शिक्षक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. गांव के स्व. बैद्यनाथ चौधरी के पुत्र नारायण (40) अरुणाचल प्रदेश में करीब 15 वर्ष से शिक्षक की नौक री करता था. वह अपने परिवार एवं बच्चे के साथ रह रहे थे. गुरुवार की सुबह बाइक से अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के क्रम में इनकी टक्क र दूसरे बाइक से हो गयी. इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. लोगों ने उन्हें इलाज के लिए तेजपुर अस्पताल भरती कराया. जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. परिजनों के अनुसार मृतक की लाश घर पर लाने की व्यवस्था की गयी है. शनिवार तक लाश पहुंचने की उम्मीद है. मौत की खबर सुनकर एकबारगी लोग सन्न रह गये. मुखिया ब्रजनंदन चौधरी, सरपंच राम नरेश साह, पूर्व मुखिया ब्रह्मानंद चौधरी ने शोक संवेदना व्यक्त की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >