सिंघिया. पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाये जा रहे समकालीन अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि के नेतृत्व में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. पहली गिरफ्तारी 8 दिसंबर को हुई़ इसमें डायन प्रथा प्रतिरोध अधिनियम एवं हत्या के प्रयास के आरोपित जमुआ गांव के हरि शंकर चौधरी के रूप में हुई़ दूसरी गिरफ्तारी 10 दिसंबर को सालेपुर गांव के तामिला वारंटी जगदीश चौपाल उर्फ भगवान चौपाल के रूप में हुई़ तीसरी गिरफ्तारी नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपित राजघाट गांव के पिंटु शर्मा के रूप में हुई़ चौथी गिरफ्तारी लादा गांव में 10 दिसंंबर को दो गुटों के बीच घटी घटना के आरोपित लालो यादव उर्फ लाली यादव के रूप में हुई़ उल्लेखनीय है कि चार वर्ष पहले कुर्की किये गये एवं फरार चल रहे जगदीश चौपाल को बेनीपुर जेल भेज दिया गया़ यह मामला बिरौल थाना कांड संख्या 70/10 से संबंधित था़ जबकि तीन को रोसड़ा जेल भेजा गया़ हसनपुर : थाना क्षेत्र के वारंटी सिमराहा पटोरी निवासी पंकज महतो, सकड़पुरा के नक्षत्र पासवान को गिरफ्तार किया गया. यह जानाकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने दी. विभूतिपुर : पुलिस ने बाजितपुर बंबैया निवासी शोभा झा को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि वह थाना कांड संख्या 209/14 में आरोपित है.
अभियान में पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार
सिंघिया. पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाये जा रहे समकालीन अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि के नेतृत्व में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. पहली गिरफ्तारी 8 दिसंबर को हुई़ इसमें डायन प्रथा प्रतिरोध अधिनियम एवं हत्या के प्रयास के आरोपित जमुआ गांव के हरि शंकर चौधरी के रूप में हुई़ दूसरी […]
