कविगुरू एक्सप्रेस : पेंट्रीकार में अधिक वसूली का सामने आया मामला

फोटो संख्या : 9 व 10* सीनियर डीसीएम ने की छापामारीसमस्तीपुर. स्थानीय जंकशन से गुजरने वाली कवि गुरु एक्सप्रेस में सीनियर डीसीएम जफर आजम ने बुधवार की सुबह छापामारी की. इस क्रम में ट्रेन के एसी बोगी में यात्रा करने वाले लोगों से रेल की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बावत पूछताछ की. इस […]

फोटो संख्या : 9 व 10* सीनियर डीसीएम ने की छापामारीसमस्तीपुर. स्थानीय जंकशन से गुजरने वाली कवि गुरु एक्सप्रेस में सीनियर डीसीएम जफर आजम ने बुधवार की सुबह छापामारी की. इस क्रम में ट्रेन के एसी बोगी में यात्रा करने वाले लोगों से रेल की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बावत पूछताछ की. इस दौरान कई रेल यात्रियों ने पेंट्रीकार की ओर से उपलब्ध करायी जाने वाले खाद्य पदार्थों की कीमत निर्धारित दर से अधिक लेने की शिकायत की. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीनियर डीसीएम श्री आजम ने तत्काल पेंट्रीकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाकर शिकायतों के बावत पूछताछ करनी शुरू की. मौके पर रेल यात्रियों ने पेंट्रीकार कर्मियों के सामने में भी अधिक राशि लेने की शिकायत की. जिसके बाद सीनियर डीसीएम ने तत्काल यात्रियों से वसूले गये अधिक पैसों को वापस कराना शुरू किया. इसके बाद पेंट्रीकार में पहुंच कर भी वहां की व्यवस्था का अवलोकन किया. यात्रियों की ओर से की गयी शिकायत को लेकर पेंट्रीकार के वरीय अधिकारियों को लिखे जाने की बात कही है. इसके बाद सीनियर डीसीएम ने जंकशन का भी जायजा लिया .इस दौरान साफ सफाई और रेल यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की ओर गहना से नजर डाली. :::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::इनबाक्स ::::साथ भेजा केटरिंग इंस्पेक्टरकवि गुरु एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में यात्रियों से अधिक वसूली की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दो केटरिंग इंस्पेक्टर को इस ट्रेन में साथ लगा कर भेजा. इन्हें हिदायत दी गयी थी कि पेंट्रीकार की व्यवस्था की जांच करे. साथ ही अन्य यात्रियों से मिलकर उनकी शिकायतों पर नजर डालने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >