गिरफ्तारी की मांग पर अड़े प्रखंड के सरपंच

फोटो संख्या : 16प्रतिनिधि, रोसड़ा ग्राम कचहरी चकथात पश्चिम की सरपंच के साथ हुए दुर्व्यवहार एवं मारपीट की घटना से संबंधित रोसड़ा थाना कांड सं़ 367/14 के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रखंड सरपंच संघ द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवेदन सौंपा गया है़ दिये गये आवेदन में मामले में गिरफ्तारी के […]

फोटो संख्या : 16प्रतिनिधि, रोसड़ा ग्राम कचहरी चकथात पश्चिम की सरपंच के साथ हुए दुर्व्यवहार एवं मारपीट की घटना से संबंधित रोसड़ा थाना कांड सं़ 367/14 के नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रखंड सरपंच संघ द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवेदन सौंपा गया है़ दिये गये आवेदन में मामले में गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा बरती जा रही उदासीनता पर नाराजगी जतायी गयी है़ रोसड़ा प्रखंड सरपंच संघ की अध्यक्ष संगीता कुमारी ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने का अनुरोध करते हुए चेतावनी दी है कि दो दिनों के अंदर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाय़ मांगों की अनदेखी पर प्रखंड के सभी सरपंच अनुमंडल कार्यालय के समक्ष अनिश्चिकालीन धरना पर बैठने को बाध्य होंगे़ इस मामले को लेकर मंगलवार को अध्यक्ष संगीता कुमारी की अध्यक्षता में शारदानगर मुहल्ले में प्रखंड सरपंच संघ की बैठक आयोजित की गयी. इसमें डीएसपी को संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाने का निर्णय लिया गया़ इसी निर्णय के बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सुपुर्द किये गये़ बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीओ को भी सौंपे जाने की जानकारी संघ ने दी है़ मौके पर प्रखंड क्षेत्र के दर्जन भर सरपंच उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >