निरीक्षण के दौरान जिप अध्यक्ष ने जताया संतोष

फोटो संख्या : 17रोसड़ा. जिला परिषद् अध्यक्ष रेणु राज मंगलवार को +2 स्तरीय हरिवंश नारायण उच्च का निरीक्षण करने यहां पहुंची. इस क्रम में विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं कमियों का गहनता से अवलोकन किया़ जिप अध्यक्ष ने छात्रों के अलावे शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की उपस्थिति पंजी, साइकिल एवं पोशाक योजना एवं विद्यालय […]

फोटो संख्या : 17रोसड़ा. जिला परिषद् अध्यक्ष रेणु राज मंगलवार को +2 स्तरीय हरिवंश नारायण उच्च का निरीक्षण करने यहां पहुंची. इस क्रम में विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं कमियों का गहनता से अवलोकन किया़ जिप अध्यक्ष ने छात्रों के अलावे शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की उपस्थिति पंजी, साइकिल एवं पोशाक योजना एवं विद्यालय के विकास-विस्तार से जुड़े अन्य कई संचिकाओं का निरीक्षण किया. आवश्यक जानकारी ली़ निरीक्षण के पश्चात जिप अध्यक्ष ने बताया कि निरीक्षण में विद्यालय की सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियां संतोषप्रद दिखा. उन्होंने बताया कि आगामी 10 दिनों तक माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया जायेगा़ मौके पर जिप सदस्य बेबी देवी, मनीष कुमार रजक उर्फ मुन्ना, भोला महतो, जितेंद्र कुमार के अलावा प्रभारी प्रधानाध्यापक नंद कुमार ठाकुर, चंद्रभूषण झा एवं मो़ जमील अशरफ आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >