फोटो संख्या : 10निर्देशों का शत प्रतिशत हो पालनडीपीओ एसएसए ने की सभी बीइओ के साथ बैठकमिशन गुणवत्ता से संबंधित निर्देशों का भी पालन सख्ती से करने का आदेशप्रतिनिधि, समस्तीपुर बिहार शिक्षा परियोजना के सभागार में मंगलवार को बीइओ के साथ बैठक करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एसएसए नवल किशोर झा ने कहा कि शिक्षा विभाग के द्वारा दिये गये निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करते हुए आगामी 15 दिसंबर से योजनाओं का लाभ छात्रों को दिया जायेगा. एचएम सूची बनाकर योजनाओं का लाभ छात्रों को पारदर्शिता के साथ देंगे. उन्होंने कहा कि 75 फीसदी उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों को ही इस सूची में शामिल करना है. उन्होंने सभी बीइओ को तय समय से पूर्व सूची का अवलोकन कर राशि वितरण में सहयोग देने का भी निर्देश दिया. साथ ही विद्यालयों में चल रहे योजनाओं की भी समीक्षा की गयी. डीपीओ ने मिशन गुणवत्ता से संबंधित निर्देशों का भी पालन सख्ती से करने का आदेश दिया. वहीं अतिरिक्त वर्ग कक्ष के लिए बन रहे भवनों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने का भी आदेश दिया गया. जिला कल्याण पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने 10 प्रखंडों को अविलंब छात्रों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. ताकि समय से पूर्व राशि का उप आवंटन किया जा सके. मौके पर पीओ अजय कुमार झा, एपीओ रमण कुमार पासवान, सभी बीइओ उपस्थित थे.
छात्रों को सूची बना दें योजनाओं का लाभ : डीपीओ
फोटो संख्या : 10निर्देशों का शत प्रतिशत हो पालनडीपीओ एसएसए ने की सभी बीइओ के साथ बैठकमिशन गुणवत्ता से संबंधित निर्देशों का भी पालन सख्ती से करने का आदेशप्रतिनिधि, समस्तीपुर बिहार शिक्षा परियोजना के सभागार में मंगलवार को बीइओ के साथ बैठक करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एसएसए नवल किशोर झा ने कहा कि शिक्षा […]
