हसनपुर. प्रखंड के मध्य विद्यालय पटसा मे भाकपा का 24 वां अंचल स्तरीय शाखा सम्मेलन आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता राम किशोर राय ने की. बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र महतो ने संगठन मजबूती करने पर बल देते हुए मांझी सरकार के गलत नीतियों की निंदा की. सरकार को गरीब विरोधी बताया. उन्होंने बताया कि पार्टी सरकार से पेंशन की राशि दो हजार करने की मांग कर रही है. इंदिरा आवास की राशि तीन लाख करने की वकालत करती है जिसे सरकार नजरअंदाज कर रही है. मौके पर नये सत्र के लिए अंचल मंत्री दया शंकर साह के नेतृत्व में जगन्नाथ झा, डॉ अरुण कुमार मिश्र, प्रमोद साह, प्रभास चंद्र मिश्र, शिव शंकर दास, देबू सहनी, युगल बैठा सहित 13 सदस्यीय कमेटी बनायी गयी. कार्य्रकम को जिला मंत्री प्रयाग चंद्र मुखिया, हीराकांत मिश्र, दया शंकर साह, जगन्नाथ झा आदि ने संबोधित किया.
सम्मेलन में 13 सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन
हसनपुर. प्रखंड के मध्य विद्यालय पटसा मे भाकपा का 24 वां अंचल स्तरीय शाखा सम्मेलन आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता राम किशोर राय ने की. बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र महतो ने संगठन मजबूती करने पर बल देते हुए मांझी सरकार के गलत नीतियों की निंदा की. सरकार को गरीब विरोधी […]
