समस्तीपुर. रक्सौल से हावड़ा जाने वाले मिथिला एक्सप्रेस में सफर कर रहा यात्री सोमवार की संध्या उजियारपुर स्टेशन के निकट गिर कर घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने आपसी मदद से उसे उजियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. जहां से चिकित्सकों ने उसे समस्तीपुर रेफर कर दिया. घायल यात्री पूर्वी चंपारण जिला के चकिया गांव निवासी अभिषेक कुमार हैं. जानकारी के अनुसार वह मिथिला एक्सप्रेस में सवार होकर चकिया से अपनी बहन के यहां बेगूसराय जा रहा था. इसी क्रम में अचानक वह ट्रेन से नीचे गिर गया. इससे वह घायल हो गया. समस्तीपुर पहुंचने पर स्थानीय जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने उसे उपचार कराया. फिर उसके परिजन की जानकारी मांग कर बेगूसराय निवासी अभिषेक के बहनोई को इसकी जानकारी दी. बाद में चिकित्सकीय परामर्श के बाद जीआरपी ने उसे परिजन के साथ भेज दिया है.
मिथिला एक्सप्रेस से गिरा चकिया का रेलयात्री, घायल
समस्तीपुर. रक्सौल से हावड़ा जाने वाले मिथिला एक्सप्रेस में सफर कर रहा यात्री सोमवार की संध्या उजियारपुर स्टेशन के निकट गिर कर घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने आपसी मदद से उसे उजियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. जहां से चिकित्सकों ने उसे समस्तीपुर रेफर कर दिया. घायल यात्री पूर्वी चंपारण जिला के चकिया […]
