सेविका सहायिका का अब तक नहीं हुआ चयन

मोरवा. बाल विकास परियोजना में सेविका व सहायिकाओं की बहाली ठंडे बस्ते में जाती नजर आ रही है. कई तिथि बदली गयी लेकिन बहाली पर संशय के बादल छाये हुए हैं. प्रखंड क्षेत्र में सेविका सहायिकाओं के 11 पदों के लिए बहाली होनी है. इसके लिए आवेदन किये जा चुके हैं. मेधा सूची बनाये जाने […]

मोरवा. बाल विकास परियोजना में सेविका व सहायिकाओं की बहाली ठंडे बस्ते में जाती नजर आ रही है. कई तिथि बदली गयी लेकिन बहाली पर संशय के बादल छाये हुए हैं. प्रखंड क्षेत्र में सेविका सहायिकाओं के 11 पदों के लिए बहाली होनी है. इसके लिए आवेदन किये जा चुके हैं. मेधा सूची बनाये जाने की सूचना है. बहाली की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश मिलते ही तारीख की भी घोषणा कर दी गयी. लेकिन बहाली एक बार रोक दी गयी. आवेदन के आपत्तियों में विवाद व सीडीपीओ की अनुपस्थिति इसका कारण माना जा रहा है. जुलाई से मोरवा परियोजना में सीडीपीओ का पद रिक्त है. ताजपुर सीडीपीओ ही मोरवा के प्रभार में हैं. ऐसे में बहाली प्रक्रिया में विलंब को लोग स्वाभाविक मान इंतजार कर रहे हैं. प्रभारी सीडीपीओ अर्चना कुमारी का कहना है कि बहाली प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >