इंदिरा आवास : अब पहली किस्त 60 हजार रुपये

जिले के लाभुकों को करना होगा अभी इंतजारप्रतिनिधि, समस्तीपुरवषोंर् से इंदिरा आवास का इंतजार करने वालों के लिए सरकार ने राहत भरी खबर दी है़ ग्रामीण विकास विभाग ने इंदिरा आवास योजना में पहली किस्त के तौर पर 60 हजार रुपये देने को कहा है़ पहले पहली किस्त में मात्र 35 हजार रुपये दिये जाते […]

जिले के लाभुकों को करना होगा अभी इंतजारप्रतिनिधि, समस्तीपुरवषोंर् से इंदिरा आवास का इंतजार करने वालों के लिए सरकार ने राहत भरी खबर दी है़ ग्रामीण विकास विभाग ने इंदिरा आवास योजना में पहली किस्त के तौर पर 60 हजार रुपये देने को कहा है़ पहले पहली किस्त में मात्र 35 हजार रुपये दिये जाते थे़ अब छत व शौचालय निर्माण के बाद ही दूसरी किस्त में 10 हजार रुपये दिये जायेंगे़ इस योजना में कुल 70 हजार रुपये देने का प्रावधान है़ पहले पहली किस्त में 35 हजार रुपये मिलते थे़ अब छत व शौचालय बनाने पर ही दूसरी किस्त मिलेगी़ ग्रामीण विकास विभाग के सचिव एसएम राजू ने जिलाधिकारी व डीडीसी को लिखे पत्र में कहा है कि इंदिरा आवास योजना में लाभुकों को सहायता उपलब्ध कराने के प्रावधान में बदलाव किया गया है़ तीन चरणों में निर्माण का भौतिक सत्यापन कराने के बाद किस्त में लाभुकों के खाते में राशि उपलब्ध करायी जाती थी़ अब विभागीय सचिव ने प्रावधान में बदलाव करते हुए पहली किस्त में ही 60 हजार देने का निर्देश दिया है़ इसके बाद आवास की छत ढलाई व शौचालय निर्माण पूर्ण होने के बाद 10 हजार रुपये दिये जायेंगे़ यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है़ लेकिन जिले के हजारों लाभुकों को अभी इस नये निर्देश का लाभ प्राप्त करने के लिये इंतजार करना होगा़ बतातें चलें कि पूर्व के वषार्ें में इस योजना के तहत हुए राशि गबन का कलंक अभी भी पूरी तरह से नहीं धूल पाया है़ इस वजह से केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा जिले को राशि आवंटित नहीं की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >