जालसाजी मामले में आरोपित गिरफ्तार

रोसड़ा. जमीन संबंधित जालसाजी के कई मामलों के नामजद अभियुक्त अरविंद ठाकुर को रोसड़ा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है़ गिरफ्तार जालसाज थाना क्षेत्र के भिरहा गांव का निवासी बताया गया है. जिस पर रोसड़ा व हथौड़ी थाना में जालसाजी से संबंधित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं़ उक्त […]

रोसड़ा. जमीन संबंधित जालसाजी के कई मामलों के नामजद अभियुक्त अरविंद ठाकुर को रोसड़ा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है़ गिरफ्तार जालसाज थाना क्षेत्र के भिरहा गांव का निवासी बताया गया है. जिस पर रोसड़ा व हथौड़ी थाना में जालसाजी से संबंधित आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं़ उक्त जालसाज पर रोसड़ा थाना में कांड सं़-124/14, 26/14, 239/14, 86/12 तथा 260/12 दर्ज हैं़ हथौड़ी थाना में भी इसी प्रकार के दो मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस सूत्रों द्वारा दी गयी है़ इस संबंध में पुनि सह थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया कि उक्त गिरफ्तारी वादी डॉ शशिभूषण चौधरी (रहियार-शिवाजीनगर) द्वारा न्यायालय में दर्ज अभियोग पत्र के आधार पर दर्ज कांड सं़-124/14 के तहत हुई है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >